देव सूर्य मंदिर के इतिहास की ली जानकारी
स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव ने की पूजा अर्चनाकारी ली। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि यह मंदिर आठवीं शताब्दी में बना है। मंदिर के निर्माण में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसके साथ ही मंदिर के...

स्वास्थ्य विभाग, पटना के विशेष सचिव शैलेश कुमार सोमवार को देव सूर्य मंदिर का दर्शन करने पहुंचे। विशेष सचिव को यहां अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यहां पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि यह मंदिर आठवीं शताब्दी में बना है। मंदिर के निर्माण में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसके साथ ही मंदिर के पश्चिमाभिमुख होने और कार्तिक तथा चैत्र पर लाखों लोगों के जुटने की जानकारी दी गई। कहा गया कि इस मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। अचलासप्तमी को यहां विशेष पूजा होती है और कई गांवों के लोग नमक का त्याग करते हैं।
विशेष सचिव ने यहां उपलब्ध सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। सामाजिक कार्यकर्ता आलोक कुमार, डॉ धीरेन्द्र कुमार, शिक्षाविद आनंद प्रकाश, शिक्षक सुधीर कुमार सिंह, मुखिया धीरेन्द्र कुमार रंजन, विजय कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।