Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsGrand Finale of Ram Leela Ravana Defeated and Ram Crowned

रावण का वध होते ही जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा पंडाल

नौ दिवसीय रामलीला का हुआ समापन, सभी लोगों को किया गया सम्मानितर आयोजित रामलीला में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा बाजार के पश्चिम मुहल्ला बुढ़वा महादेव स्थान...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSun, 23 Feb 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
रावण का वध होते ही जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा पंडाल

हसपुरा बाजार के पश्चिम मुहल्ला बुढ़वा महादेव स्थान पर चल रहे नौ दिवसीय रामलीला में अंतिम दिन शनिवार की रात रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई। रावण का वध होते ही जय-जय श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। रामलीला में प्रभु श्री राम और राक्षसों के मध्य युद्ध का मंचन हुआ। भगवान राम ने रावण का वध कर दिया। इसके बाद राम राज्याभिषेक हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंच में जाकर भगवान राम और परिवार की आरती भी उतारी। रामलीला कमेटी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रो. रणविजय कुमार ने रामायण के मर्यादा पुरूषोत्तम राम और विद्वान व पराक्रमी रावण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन से समाज को सीख मिलती है। रावण वध का उद्देश्य तभी सफल होगा जब आप अहंकार और बुराई को समाप्त करने की प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनमानस के रोम-रोम में बसे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की लीलाओं का मंचन सदियों से होता रहा है। समूचे देश में रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम को जानने और समझने की जो परंपरा सदियों पहले शुरू हुई, वह आज भी जारी है। सभी अतिथियों को कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। डुमरा पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि रंजीव रंजन कुमार उर्फ नन्हका बाबू, संतोष शर्मा, विजय अकेला, हसपुरा मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, डा. विपिन कुमार, अशोक जैन, ऋषि कपूर, कुलदीप चौधरी, रामबाबू गुप्ता, चंदन गुप्ता, अवध किशोर गुप्ता, अशोक ज्वाला, संजय शौंडिक, विनोद शौंडिक, पंसस डा. ब्रह्मदेव प्रसाद, पिंटू चौधरी, अभिषेक शौंडिक, प्रिंस कुमार, राजू भारती, राहुल शर्मा आदि ने मंगल आरती की। मंच का संचालन सुरेश आर्य ने किया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें