Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFire Destroys Farmers Haystack in Mahaddipur Haspura

खलिहान में लगी आग से पुआल जल कर खाक

हसपुरा के महद्दीपुर गांव में एक खलिहान में आग लग गई, जिससे दो किसानों बाबूलाल और डब्लू कुमार का पुआल जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका, लेकिन किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 6 March 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
खलिहान में लगी आग से पुआल जल कर खाक

हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा थाना के पीरु पंचायत अंतर्गत महद्दीपुर गांव में मंगलवार को बीती रात एक खलिहान में आग लग गई। इसमें दो किसान बाबूलाल और डब्लू कुमार का खलिहान में रखा पुआल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। अग्निशमन ने आग पर काबू पाया। इस अगलगी में किसान को हजारों का नुकसान बताया जा रहा है। मवेशियों के चारा के लिए दोनों किसानों को किल्लत हो गई। बुधवार को पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जय प्रकाश कुमार और सरपंच अरविंद कुमार ने खलिहान पर पहुंचकर आगलगी का जायजा लेकर सरकार से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार बाबूलाल के सात बीघा और डबडलू कुमार का 14 बीघे धान की फसल का पुआल आगलगी में जलकर राख हो गया। रात में आग लगी तो गांव में शोर मचा। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए खलिहान की ओर दौड़ पड़े। रात में हवा चलने के कारण आग पूरी तरह पुआल के गांठ में फैल गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें