Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsDomestic Dispute Leads to Injury of Woman in Fatehganj Police Investigating
मारपीट में महिला जख्मी
दाउदनगर के फतेगंज गांव में घरेलू विवाद के चलते पिंकी कुमारी नामक महिला जख्मी हो गई। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया है। महिला ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोपितों पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 5 March 2025 12:17 AM

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के फतेगंज गांव में मारपीट की घटना में पिंकी कुमारी नामक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जाता है। जख्मी महिला द्वारा छह लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोपितों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।