कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का नेताओं ने किया स्वागत
दाउदनगर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार का स्वागत किया। वे पटना से दाउदनगर होते हुए औरंगाबाद जिला मुख्यालय जा रहे थे। इस मौके पर कई प्रमुख कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता...

दाउदनगर, संवाद सूत्र। प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा दाउदनगर-पटना रोड स्थित उमरचक के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कुटुंबा विधायक राजेश कुमार का स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे कुमार पटना से दाउदनगर होते हुए औरंगाबाद जिला मुख्यालय जा रहे थे। इसी क्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आरपी यादव, कांग्रेस मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाफिज खुर्शीद आलम, कमाल खान, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।