Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBotanical Garden Established at Kishunpur High School to Promote Environmental Awareness

उत्क्रमित हाई स्कूल किशुनपुर में वानस्पतिक उद्यान स्थापित

फोटो- 31 जनवरी एयूआर 3 के तहत एनबीआरआई लखनउ के द्वारा यह उद्यान तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को सरपंच रमेश मा

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 1 Feb 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
उत्क्रमित हाई स्कूल किशुनपुर में वानस्पतिक उद्यान स्थापित

कुटुंबा प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल किशुनपुर के परिसर में वानस्पतिक उद्यान स्थापित किया गया है। उद्यान काउंसिल ऑफ़ साइंटिफिक और इंडस्ट्रियल रिसर्च फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत एनबीआरआई लखनउ के द्वारा यह उद्यान तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को सरपंच रमेश मालाकार व हेडमास्टर राम पुकार मेहता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रमा सिंह एवं रिसर्च स्कॉलर राम निहोर पटेल व अजय पाल ने बताया कि उद्यान को बेहद वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया है। इसकी डिजाइनिंग इस कदर की गई है कि छात्रों को पाठ्यक्रम से जुड़े ज्ञान भी प्राप्त होंगे। इसमें 32 किस्म के फूल लगाए गए हैं। इसमें गुलाब, गुलहर, कामिनी, मनोकामिनी, उड़हल, चांदनी, टेकोमा, फाइकस, यूफोरबिया, क्रोटोन आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उद्यान लगाने का उद्देश्य बच्चों में फूलों के प्रति अभिरुचि पैदा करना है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर शिक्षक ओमप्रकाश तिवारी, राजेश कुमार यादव, श्रीकांत कुमार, अमरेश कुमार, एजाज अली अहमद, आले इरफान, सोहेल अहमद, राजाराम कुमार, सोनी कुमारी, अनिता कुमारी, उषा देवी, पूनम कुमारी, रेणु पांडेय आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें