Aurangabad Vehicle Inspection Campaign Over 7 Lakh Fines Collected जांच के क्रम में वसूला गया साढ़े सात लाख रुपए का जुर्माना, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAurangabad Vehicle Inspection Campaign Over 7 Lakh Fines Collected

जांच के क्रम में वसूला गया साढ़े सात लाख रुपए का जुर्माना

औरंगाबाद जिला मुख्यालय में चलाया वाहन जांच अभियान यान फोटो- 28 मार्च एयूआर 18 कैप्शन- परिवहन विभाग के द्वारा जब्त ई रिक्शा औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि औ

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 28 March 2025 11:43 PM
share Share
Follow Us on
जांच के क्रम में वसूला गया साढ़े सात लाख रुपए का जुर्माना

औरंगाबाद जिला मुख्यालय में शुक्रवार को वृहद पैमाने पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान साढ़े सात लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है। औरंगाबाद के एमवीआई के. के. त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न जगहों पर यह जांच अभियान चलाया। वाहनों के कागजात उपलब्ध नहीं रहने के आलोक में भारी भरकम जुर्माना वसूल किया गया। एमवीआई ने बताया कि लगभग साढ़े सात लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने खुद तीन लाख रुपए से अधिक का चालान काटा है। दो ओवरलोड ट्रक और पिकअप गाड़ी के मामले में जुर्माना वसूल किया गया है। दूसरी ओर बिना नंबर प्लेट के परिचालित हो रहे ई-रिक्शा को भी जब्त किया है। शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा को जब्त किया गया और इन पर जुर्माना लगाया गया। ड्राइविंग लाइसेंस आदि की भी जांच की गई। बाइक चालकों को रोक कर जुर्माना लगाया गया। काफी संख्या में बाइक चालक बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए दिखे। परिवहन विभाग कार्यालय के समीप और डीएम आवास के सामने भी वाहनों की जांच हुई और जुर्माना वसूल किया गया। एडीटीओ संतोष कुमार सिंह, सुजीता कुमारी सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारियों ने इस जांच अभियान में हिस्सा लिया। बाइक चालकों को निर्देशित किया गया कि वह हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।