दहेज हत्या मामले के दो अभियुक्त गिरफ्तार
औरंगाबाद में माली थाना पुलिस ने दहेज हत्या मामले में दो अभियुक्तों महेंद्र यादव और विकास कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। यह दोनों अभियुक्त कमदारपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 24 April 2025 09:20 PM

औरंगाबाद। माली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या मामले के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त थाना क्षेत्र के कमदारपुर गांव निवासी महेंद्र यादव और विकास कुमार यादव है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे दोनों अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।