Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAurangabad Demand for New Subdivision as Residents Present Memorandum to MLC Dilip Singh

नवीनगर को अनुमंडल बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन

औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति ने एमएलसी दिलीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष संतन सिंह ने बताया कि बिहार सरकार नवीनगर को अनुमंडल बनाने में अनदेखी कर रही है। 2019 में...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 24 April 2025 09:29 PM
share Share
Follow Us on
नवीनगर को अनुमंडल बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन

औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड के अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने एमएलसी दिलीप सिंह के औरंगाबाद स्थित आवास पर एक ज्ञापन सौंपा है। अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतन सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा नवीनगर को अनुमंडल बनाने को लेकर अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नवीनगर को अनुमंडल बनाने की बात कही गई थी। एमएलसी दिलीप सिंह ने कहा कि नवीनगर को अनुमंडल बनवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क से सदन तक इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। नवीनगर अनुमंडल बनने को लेकर भौगोलिक, आर्थिक, औद्योगिक एवं प्रशासनिक मानक को पूरा करता है। इस प्रखंड में दो-दो बिजली घर परियोजनाएं हैं। यहां की 70 प्रतिशत आबादी खेती में जुटी हुई है। मौके पर अध्यक्ष संतन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, सचिव शंकर प्रसाद, सतेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सुजीत कुमार सिंह मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें