सड़क दुर्घटना में अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र में जिनोरिया गांव के पास एक एंबुलेंस की टक्कर से 65 वर्षीय पारस प्रसाद की मौत हो गई। वह जम्होर थाना क्षेत्र के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से लौट रहे थे। टेंपो में सवार...

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दाउदनगर थाना क्षेत्र में जिनोरिया गांव के समीप एक एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरारी गांव निवासी 65 वर्षीय पारस प्रसाद के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारस प्रसाद मंगलवार को जम्होर थाना क्षेत्र के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर किसी ट्रेन से उतरे थे। वह टाटा से अपने घर के लिए निकले थे। अनुग्रह नारायण स्टेशन पर एक टेंपो में पांच से छह लोग सवार हुए जिसमें पारस प्रसाद भी शामिल थे। दाउदनगर थाना क्षेत्र में जिनोरिया गांव के समीप एक निजी एंबुलेंस के चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पारस प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।