आर्थिक संकट को देखत हुए बढ़ाई जाए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि
महिला संवाद रथ कार्यक्रम जिले में जारी है, जहां 36 स्थानों पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। हर दिन लगभग 7000 महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। इसमें महिला आरक्षण,...

जिले में जारी है महिला संवाद रथ का भ्रमण, 36 जगहों पर हुआ कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सरकारी परिवहन व्यवस्था हो
अररिया, संवाददाता
शुक्रवार से शुरू हुए महिला संवाद रथ का कार्यक्रम जिले में जारी है। सोमवार को भी सभी नौ प्रखंडों में कुल मिला कर 36 जगहों पर महिला संवाद रथ द्वारा महिलाओं और आम जनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। दावा किया जा रहा है कि प्रतिदिन औसतन सात हजार महिलाएं कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं। जिला जीविका द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिन योजनाओं की जानकारी दी जा रही है उन में महिलाओं आरक्षण, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अक्षर आंचल योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति योजना, राजकीय सावित्री बाई फूले बालिका छात्रावास, अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता योजना और सबला कार्यक्रम आदि शामिल हैं। बताया गया है कि योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ साथ महिलाओं से उनके इलाके के विकास के लिए जरूरी योजनाओं और कार्यों की भी जानकारी ली। यह सिलसिला अभी लगातार जारी रहेगा। महिलाओं को योजनाओं के लाभ और पात्रता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ताकि भविष्य में इन सुविधाओं और योननाओं से वंचित महिलाएं भी इसका लाभ ले सकें। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं का भी जिक्र किया। जिसमें व्यक्तिगत मुद्दों के अलावा, स्थानीय और सार्वजनिक मुद्दे भी शामिल रहे। कुछ महिलाओं ने जहां वृद्धा और विधवा पेंशन की राशि को बढ़ाए जाने की बात कही। वहीं, कुछ महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर कृषि संबंधित बाजार विकसित करने की मांग की। जबकि कुछ महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर ही रोजगार सृजित करने के लिए समुचित व्यवस्था करने की अपील की। कुछ महिलाओं का कहना था कि गांव से शहर जाने के लिए समुचित परिवहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों को खासकर लड़कियों को उच्च शिक्षा लेने में काफी दिक्कत होती है। जरूरत पड़ने पर बाजार या दूसरी जरूरी चीजों के लिए शहर जाने में काफी परेशानी होती है। इसलिए, स्थानीय स्तर पर बस सेवा शुरू करने की जरूरत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।