अनियंत्रित बाइक की ठोकर से महिला जख्मी
अररिया में गैयारी के समीप एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया। जख्मी महिला का नाम बीबी सोफिया है, और...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 27 April 2025 03:34 AM

अररिया। एक संवाददाता अररिया-पूर्णिया फोरलेन मार्ग स्थित गैयारी के समीप अनियंत्रित बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला बीबी सोफिया बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।