पति-पत्नी के बीच विवाद में पत्नी ने किया विषपान
अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी वार्ड संख्या दस में पति-पत्नी
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 28 March 2025 11:44 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी वार्ड संख्या दस में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर विषैला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में विषपान महिला का इलाज किया जा रहा है। विषपान महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मटियारी वार्ड संख्या दस निवासी मुकेश पासवान की पत्नी नीतू देवी बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।