मृतक लेखापाल का मिला सुसाइड नोट, पुलिस ने शुरू की जांच
कुर्साकांटा में पंचायती राज विभाग के लेखापाल विकास कुमार ने आत्महत्या कर ली। उसके सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, खासकर उसकी मां सुनीता देवी के...

आत्महत्या में दूसरे पर दोष न मढ़ते हुए मनमर्जी से खुदकुशी करने की बात कही देर शाम जिला पंचायत राज पदाधिकारी पहुंचे कुर्साकांटा, घटना की ली जानकारी
कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि
पंचायती राज विभाग के लेखापाल सह आईटी सहायक विकास कुमार के सुसाइड नोट मिले हैं। सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इस संबंध में थानेदार अभिषेक कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के जांच के दौरान कार्यालय के टेबल पर सु़साइट नोट लिखा कागज के पूर्जे मिले। पूर्जे में डोंगल बैग में होने की बात लिखी गई है। इसके अलावे इस आत्महत्या में दूसरे को दोष नहीं देते हुए खुद मनमर्जी से खुदकुशी करने की बात कही है। थानेदार ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। इससे पहले शनिवार देर शाम जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार कुर्साकांटा पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। यहां बता दें कि शनिवार अपने कार्यालय कक्ष में पंचायती राज विभाग के लेखापाल सह आईटी सहायक विकास कुमार (30 वर्ष) ने पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया था। वह जोगबनी के खजूरबाड़ी का रहने वाला था।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल:
लेखापाल सह आईटी सहायक विकास कुमार की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता के अलावा बहन व अन्य रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर शनिवार देर शाम कुर्साकांटा पहुंची विकास की मां सुनीता देवी की चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गयी थी। सुनीता बार बार यही कर रही थी कि विकास यह तुमने क्या कर लिया। तुझे कोई दिक्कत था तो मुझे कहते। मां ने बताया कि विकास का समस्तीपुर जिला में शादी फाइनल हुआ था। दो माह पूर्व उनका छेका भी हो गया था। मोबाइल पर पत्नी से बात भी करता था। लेकिन पिछले तीन चार दिनों से वह परेशान रहता था। वह बहुत कम बोलता था। शनिवार को वह घर से खिचड़ी चोखा खाकर ऑफिस आया था। उस समय तक सब कुछ ठीक था। बताया गया कि दोपहर में ठंडा मंगा कर पीया भी था। आखिर क्या हुआ जो उसने शाम के समय आत्महत्या कर लिया। खासबात यह है कि विकास ने आत्म हत्या करने से पूर्व अपने फेस बुक एकाउंट को डिलीट कर दिया और व्हाट्सएप में लगे फोटो को भी हटा दिया था। यही नहीं उन्होंने अपने स्टेटस पर शव जलता वीडियो भी शेयर किया था। मृतक दो भाई व दो बहन से था। एक बहन की शादी हो गई है। विकास पंचायती राज विभाग में लेखापाल सह आईटी सहायक पद पर कार्यरत था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।