सामाजिक मजबूती के साथ राजनीतिक में भी सुढ़ी समाज को मिले भागेदारी
फारबिसगंज में सुढ़ी समाज की बैठक हुई, जिसमें पटना में आयोजित होने वाली सुढ़ी अधिकार रैली की तैयारी की गई। डॉ. वरुण कुमार को प्रदेश संयोजक और अमित पूर्वे को पूर्णिया प्रमंडलीय संयोजक नियुक्त किया गया।...

फारबिसगंज, निज संवाददाता। सुढ़ी समाज के सामाजिक मजबूती व संख्या बल के अनुरूप राजनीतिक भागेदारी के साथ अतिपिछड़ा में शामिल करने के लिए पटना में आयोजित होने वाली भव्य एवं दिव्य सुढ़ी अधिकार रैली की तैयारी को लेकर सुढ़ी युवा उत्थान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चितरंजन महतो की अध्यक्षता में मुजफ्फरपुर में बैठक हुई। बैठक में पूर्व उद्योग मंत्री व मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ, खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद, सीतामढ़ी एमएलसी रेखा कुमारी, पूर्व एमएलसी बैधनाथ प्रसाद, पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. वरुण कुमार, अखिल भारतीय शौण्डिक संघ के महामंत्री श्याम सुंदर प्रसाद सहित बिहार के कई जिलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से रैली को सफल व सुदृढ़ बनाने के लिए मजबूत टीम का गठन करते हुए सीतामढ़ी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार को सुढ़ी समाज के प्रदेश संयोजक, सुनील गड़ाई व डॉ प्रकाश चंद्रा को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया। वहीं विष्णु महतो को कोषाध्यक्ष एवं सभी वर्तमान एवं पूर्व एमएलए एवं एमएलसी, अखिल भारतीय शौण्डिक संघ के महामंत्री श्याम सुंदर प्रसाद को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। वही सर्वसम्मति से अमित पूर्वे को पूर्णिया प्रमंडलीय संयोजक बनाया गया। साथ ही बिहार के सभी प्रमंडल में संयोजक बनाए गए।
अमित पूर्वे को पूर्णिया प्रमंडलीय संयोजक बनाए जाने पर सुढ़ी संघ फारबिसगंज के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अमित पूर्वे एक जुझारू एवं कर्मठ सदस्य है। इनके नेतृत्व में पूर्णिया प्रमंडल के सुढ़ी समाज एकत्रित होकर मजबूत संगठन बनाते हुए रैली को सफल बनाने काम करेंगे। संगठन के पदाधिकारी दयानंद मंडल, हरगोविंद राऊत, जनार्दन दास पारखी, संजीव शेखर, सुबोध गुप्ता, कमलेश्वरी मंडल, राजकुमार पूर्वे, ओम प्रकाश साह, विपिन गुप्ता, राजेश रौशन, राजेश महतो, उपेंद्र पंजीयार, उपेंद्र राऊत, डॉ सुरेश नायक, नवल किशोर नायक,कटिहार से डॉङ्म रामप्रकाश महतो, जिमी प्रकाश, राजीव पूर्वे, किशनगंज से मिक्की साहा , पूर्णिया से नवीन गुप्ता आदि ने श्री पूर्वे के साथ सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। यह जानकारी प्रमंडलीय संयोजक अमित पूर्वे ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।