Hindi NewsBihar NewsAraria NewsShiv Jayanti Celebrated with Peace March by Brahma Kumaris

भगवान के बताएं रास्ते पर चलकर अपने जीवन को संवारे: शगुफ्ता

89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शांति पदयात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इस अवसर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 23 Feb 2025 02:23 AM
share Share
Follow Us on
भगवान के बताएं रास्ते पर चलकर अपने जीवन को संवारे: शगुफ्ता

त्रिमूर्ति शिव जयंती पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली शांति पदयात्रा शहर के शिवपुरी मोहल्ला स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा से निकली यात्रा

अररिया, निज प्रतिनिधि

शहर के शिवपुरी मोहल्ला स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा की ओर से 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के मौके पर आकर्षक झांकी के साथ शांति पदयात्रा निकाली गई। इस शांति पदयात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष गौतम शाह ने कन्याओं के माथे पर कलश रखकर की। इस मौके पर शिव बाबा का झंडा फहराने के बाद राजयोगिनी बीके उर्मिला बहन ने कहा कि परमात्मा शिव जो निराकार हैं, इस कलयुग के अंतिम घड़ी में इस धरा पर आकर देवी दुनिया की स्थापना कर रहे हैं। आज कई धर्म के लोग इस निराकार को मानते हैं लेकिन जानते नहीं है। इसी संदेश को लोगों तक फैलने के लिए यह शांति पदयात्रा निकाली गई है। वहीं, शगुफ्ता अजीम ने कहा कि सारी दुनिया में आज भ्रष्टाचार और पाप कर्म फैला हुआ है। ऐसे समय में ही भगवान के बताए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को संवारने का समय है। यह बहुत बड़ी बात है कि परमात्मा की इस कार्य में ब्रह्माकुमारी भाई बहने लगे हुए हैं। अभी युग परिवर्तन का बेला है इसलिए अपने आप को परिवर्तन कर लें। इस मौके पर बैंक कर्मी संजय गुप्ता, दया बहन, प्रिया बहन, नेहा बहन, बिजन पंडित, रूबी बहन, कृष्णा बहन, कादंबरी बहन, सुनीता देवी, राजकुमारी देवी, शर्मिला गुप्ता, विकास भाई, लक्ष्मण भाई, राम प्रसाद सिंह, बिहारी बैठा आदि लोगों ने भी शांति पदयात्रा में भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें