Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPolice Seize 60 Kg of Marijuana in Kuakandi Traffickers Escape to Nepal

नेपाल से तस्करी की 60 किलो गांजा बरामद, तस्कर भागने में सफल

कुआड़ी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मढ़ावा चौक गरैया के निकट मकई के खेत से 60 किलो गांजा बरामद किया। गांजा कारोबारी नेपाल भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। थानेदार ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 21 Feb 2025 11:44 PM
share Share
Follow Us on
नेपाल से तस्करी की 60 किलो गांजा बरामद, तस्कर भागने में सफल

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह मढ़ावा चौक गरैया के निकट मकई के खेत से 60 किलो गांजा बरामद किया है। हालांकि गांजा कारोबारी मकई का खेत का लाभ लेते हुए नेपाल भागने में सफल रहा है। थानेदार रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की भारी मात्रा में नेपाल से गांजा की तस्करी गरैया होकर भारतीय क्षेत्र में आने वाली है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर मढ़ावा चौक गरैया के आसपास गस्ती बढ़ा दी गई। इस क्रम में नेपाल की ओर से कुछ लोगों को सिर पर बोरा लेकर मकई के खेत होकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया। पुलिस को देखते ही कारोबारी बोरा मकई के खेत में फेंक कर नेपाल की ओर भाग गया। फेंके गए बोरा को जब्त किया गया। बोरा की तलाशी लेने पर 60 किलो गांजा बरामद किया गया। थानेदार ने बताया कि आठ से दस अज्ञात गांजा कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें