शहर के बुआरीबाध में मक्का खेत स्थित पेड़ में लटका मिला युवक का शव
अररिया में एक 19 वर्षीय युवक मो राजा का शव मक्के के खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतक का एक हाथ रस्सी से बंधा था और उसके पास चप्पल और मोबाइल मिला। पिता ने हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया है। पुलिस ने शव...

अररिया, निज संवाददाता शहर से सटे बुआरीबाध के वार्ड सात स्थित मक्के के खेत में एक पेड़ पर लटका सड़ा गला एक युवक का शव शनिवार को बरामद हुआ है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या आठ का रहनेवाला मो साकिब का 19 वर्षीय पुत्र मो राजा के रूप में हुई है। शव के पास युवक का चप्पल व स्विच ऑफ मोबाइल बरामद किया गया। आशंका लगाया जा रहा है कि शव एक सप्ताह से पेड़ से लटका हुआ है। मृतक का एक हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। दरअसल शनिवार सुबह जब खेत मलिक मक्का खेत देखने के लिए गये तो देखा कि एक शव पेड़ से लटक रहा है।इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय नगर पार्षद श्याम कुमार मंडल को दी। सूचना के बाद वार्ड पार्षद घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और अररिसा आरएस थाना व डायल 112 को दी। इस बीच शव देखने के लिए आस पास के सैकड़ों लोग जुट गए। सूचना पर अररिया आरएस के अपर थानेदार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की। लेकिन तब तक शव का पहचान हो चुका था। शव की पहचान वार्ड संख्या आठ बुआरी बाध का रहने वाले 20 वर्षीय मो राजा पिता मो साकिब के रूप में किया गया। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा बीते एक सप्ताह से घर से लापता था। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मक्के के खेत में पेड़ से लटके शव की सूचना दी।जब वे मक्का खेत पहुंच कर देखा कि उनके बेटे का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पेड़ से लटका था और उनके बेटे के हाथ में रसी बंधा था। शव के पास मिले चप्पल और कपड़ों से मृतक की पहचान हुई। शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक की मौत चार-पांच दिन पहले हुई होगी। शव का आधा हिस्सा पेड़ से लटका था। जबकि आधा हिस्सा सड़ गलकर जमीन पर पड़ा था।स्थानीय लोगों ने बताया कि शव की स्थिति देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है।
पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप:
मृतक युवक के पिता मो साकिब ने पड़ोसी पर ही आपसी विवाद में हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी ने बर्बाद करने की धमकी दी थी।स्थानीय लोगों व परिजनों ने पुलिस से गहन जांच की मांग की है। वार्ड संख्या सात के पार्षद श्याम कुमार मंडल ने बताया कि उन्हें सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी,इसके बाद उन्होंने अररिया आरएस थाना पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस की देरी से स्थानीय लोग नाराज दिखे। घटना से आस पास के क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। लोग हत्या और आत्महत्या के बीच कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
एफएसएल टीम ने की साक्ष्य संकलन:
घटना के बाद एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया। लेकिन शव सड़ा गला होने के कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी में जुटी थी।
चप्पल और कपड़े से हुई पहचान:
अररिया आरएस थाना के अपर थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव के पास मिले चप्पल और कपड़ा से युवक की पहचान हुई है। शव काफी गल चुका है। इसलिए उसकी पहचान में परेशानी हुई। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है। टीम के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।