Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMassive Kanwariya Rally for Ram Navami Festival to Collect Gangajal

सहरसा: गंगाजल लेने मुंगेर घाट निकले कांवरियों का जत्था

सत्तर कटैया में रामनवमी पर्व के लिए मंगलवार को 500 कांवरियों की टोली गंगाजल लाने के लिए मुंगेर घाट रवाना हुई। पंचगछिया पंचायत के मुखिया रौशन सिंह कन्हैया एवं रामठाकुर धरोहर समिति के अध्यक्ष शिवचंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 25 March 2025 05:24 PM
share Share
Follow Us on
सहरसा: गंगाजल लेने मुंगेर घाट निकले कांवरियों का जत्था

सत्तर कटैया। एक संवाददाता भगवती स्थान पंचगछिया में होनेवाले रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार को पांच सौ कांवरियों की एक टोली गंगाजल लाने के लिये मुंगेर घाट रवाना हुआ। पंचगछिया पंचायत के मुखिया रौशन सिंह कन्हैया एवं रामठाकुर धरोहर समिति के अध्यक्ष शिवचंद्र सिंह शिबू ने झंडी दिखाकर कांवरियों की टोली को रवाना किया। रामठाकुर धरोहर समिति के बैनर तले गाजेबाजे के साथ कांवरियों का जत्था गंगाजल लाने के लिये निकला जो 29 मार्च को गंगाजल लेकर भगवती स्थान पहुंचेगा। गंगाजल लेकर आने के बाद कांवरियों का भव्य स्वागत किया जायेगा। कांवड़ियों के जत्था को रवाना करने के लिये बड़ी संख्या में लोग जुटे हुये थे। जयकारे से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। इस मौके पर सरपंच विनय ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, रामठाकुर धरोहर के सचिव शंभू झा, मणीन्द्र झा, उमा सिंह, सतीश सिंह, विकास झा, बिट्ठल सिंह, गौरव ठाकुर, भैरव सिंह, टिंकू झा, श्रवन सिंह एवं पुजारी रौशन कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें