Hindi NewsBihar NewsAraria NewsKalazar Eradication Campaign Launched in Palasi with SP Spraying

पलासी में कालाजार छिड़काव अभियान शुरू

पलासी प्रखंड क्षेत्र में कालाजार उन्मूलन के लिए एसपी छिड़काव अभियान शनिवार से शुरू किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डा जहांगीर आलम और अन्य अधिकारियों ने अभियान की शुरुआत की। 18 छिड़काव कर्मियों को तीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 23 Feb 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
पलासी में कालाजार छिड़काव अभियान शुरू

पलासी । (ए.सं) शनिवार से पलासी प्रखंड क्षेत्र में कालाजार उन्मूलन के लिए एसपी छिड़काव अभियान शुरू की गयी। छिड़काव अभियान की शुरुआत चिकित्सा पदाधिकारी डा जहांगीर आलम, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार, जिला से भीडीसीओ राम कुमार ने संयुक्त रूप से की। इन सभी ने छिड़काव कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संबंध में प्रखंड के भीबीडीएस रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत पलासी प्रखंड के धर्मगंज व दिघली पंचायत में एसपी छिड़काव शनिवार से शुरू की गयी है। इसमें तीन दलों के 18 छिड़काव कर्मियों को लगाया गया है। छिड़काव कर्मियों को आगामी 10 मार्च तक हर हाल में छिड़काव कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर लेखापाल मिथिलेश कुमार, सिद्यानंद विश्वास, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें