Hindi NewsBihar NewsAraria NewsGrand Ram Navami Procession in Kaliaganj Devotees Celebrate with Joy

रामनवमी: पुष्प वर्षा से राम भक्तों का किया गया स्वागत

रामनवमी के अवसर पर कलियागंज बजरंगबली मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा पलासी । (ए.सं) रामनवमी

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 7 April 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
रामनवमी: पुष्प वर्षा से राम भक्तों का किया गया स्वागत

रामनवमी के अवसर पर कलियागंज बजरंगबली मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा पलासी । (ए.सं)

रामनवमी के अवसर पर रविवार को पलासी के कलियागंज बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में जय श्री राम के नारों से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। इस अवसर पर कलियागंज बजरंगबली मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा ज्यों ज्यों आगे बढ़ रही थी, राम भक्तों की भीड़ भी बढ़ती जा रही थी। शोभा यात्रा में जगह-जगह चौक-चौराहों पर दर्शकों द्वारा पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण, बजरंगबली , सीता माता की भेष में शामिल रामभक्तो के दर्शन के लिये रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु रंग बिरंगे परिधानों से लैस थे। शोभायात्रा के क्रम में आकर्षक झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा बजरंगबली मंदिर कलियागंज से निकलकर, कलियागंज बाजार, कलियागंज हाई स्कूल, होते हुए बनगामा,दिघली चौरी, बरदबट्टा, भाटोंजा, फुलसरा, बेलसरी होते हुए भोजपुर से वापस कलियागंज पहुंची। शोभा यात्रा में बीडीओ आदित्य प्रकाश, सीओ सुशीलकान्त सिंह,युवा नेता रंजीत यादव, मुखिया प्रतिनिधि पंकज मंडल उर्फ लड्डू मंडल,जीप सदस्य अमर सिंह, दिनेश यादव,राजेन्द्र साह, बबलू, नीरज, पप्पू, राहुल कुमार, कृपानंद सिंह सरदार, संतोष मंडल, बसंत झा, शंकर साह, अमोद झा, पंकज यादव, सोनू जैन, सुरेश सिंह, सोनू जैन, नरेश साह, मनोज मंडल,बबलू साह,बसंत झा आदि शामिल थे।

शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस थी। जगह जगह चौक चौराहो पर पुलिस बल तैनात था। शोभा यात्रा के दौरान थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार,मनोज कुमार, अमित राज, जय नारायण महतो, सियाराम महतो, रोशन कुमार आदि मौजूद थे। शोभा यात्रा में पूर्व पंसस मासूम, सरपंच मोहम्मद इस्लाम के अलावे कई मुस्लिम लोग भी शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें