श्रीविष्णु यज्ञ के आठवें दिन उमड़ी भक्तों की भीड़
फारबिसगंज में 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप यज्ञ का आयोजन चल रहा है, जो 9 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ समाप्त होगा। भक्तों की भारी भीड़ पूजा-अर्चना में जुटी है। शहर में 'हरे राम-हरे कृष्णा' का...

यज्ञ का समापन नौ अप्रैल को होगा, निकलेगी भव्य शोभायात्रा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सजीव झांकी ने भक्तों का मोह लिया मन
चैती दुर्गा पंडाल बने भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र
हरे राम-हरे कृष्णा के गूंज से गुंजायमान हुआ शहर
फारबिसगंज, एक संवाददाता।
मानव कल्याणार्थ व विश्व शांति के लिए स्थानीय केशरी टोला में जारी 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन व सह नवाह संकीर्तन व हवन के आठवें दिन रविवार को भक्तों का जनसैलाब आयोजन स्थल पर उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ यज्ञ स्थल पर स्थापित भगवान विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं के प्रतिमाओं की दर्शन कर पूजा-अर्चना में जुटी रही। रामनवमी व चैती दुर्गापूजा होने के कारण देर रात तक भक्तों का तांता आयोजन स्थल पर लगा रहा। वहीं यज्ञस्थल में अनवरत पिछले आठ दिनों से जारी हरे राम हरे रामा-हरे कृष्ण हरे कृष्णा की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय रहा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल जगह-जगह तैनात नज़र आये। आयोजन समिति के दर्जनों कार्यकर्ता रात-दिन आयोजन को सफल करने में जी-तोड़ मेहनत कर रहे है। समिति के सदस्यों ने बताया की यज्ञ का समापन आगामी नौ अप्रैल को होगा। उसी दिन शहर में प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभयात्रा निकलेगी। जिसकी तैयारी जोरों से जारी है। इधर छुआ पट्टी स्थित नवरंग क्लब में माता दुर्गा का बना पंडाल भी भक्तो के बीच आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। फारबिसगंज फ़ोटो संख्या 22: फारबिसगंज में आयोजित श्री विष्णु यज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।