श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलशयात्रा
राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती देवी-देवताओं की झांकी रहा आकर्षण का केन्द्र कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि

राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती देवी-देवताओं की झांकी रहा आकर्षण का केन्द्र कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि
अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत के दभड़ा गांव में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सप्ताह यज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। गाजे बाजे के साथ रथ पर सवार राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहा। दर्जनों वाहनों व रंग बिरंगे परिधानों में सजी कुमारी कन्या व महिलाएं यज्ञ स्थल से निकल कर मुख्य सड़क होते हुए ताराबाड़ी शिव मंदिर पहुंची। यहां पर कलश में जलभर कर विभिन्न टोले मोहल्ले होते हुए दुभड़ा हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर, शरणपुर दुर्गा मंदिर, भोड़ा लक्ष्मी मंदिर, दभड़ा शिव मंदिर होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान राधे कृष्ण, हर हर महादेव, जय श्री राम आदि जयकारे से गुंजायमान होता रहा। यज्ञ स्थल पर रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हो गया। मुख्य यजमान गोकुलानन्द झा व आचार्य पंडित बने परमानन्द झा बने हैं। कार्यक्रम को लेकर आपस पास के गांव में उत्साह के साथ उत्सवी माहौल बना हुआ है। अध्यक्ष इन्द्र कान्त ठाकुर ने बताया कि शनिवार की सुबह रुद्राभिषेक के बाद भागवत परायण पाठ होगा। दोपहर में स्वामी दिनेशानन्द जी महराज के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। यह प्रवचन सात मार्च तक चलेगा। आठ मार्च को हवन कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रत्ये दिन संध्या के समय रास लीला का आयोजन किया जाएगा। इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में इन्द्रकान्त ठाकुर, बालकृष्ण मिश्र, दुर्गानन्द ठाकुर, अधिवक्ता सुशील झा, पंडित प्रेम नाथ मिश्र, विमलानन्द झा, शंभू नाथ झा, राजेश कुमार झा, रुद्रानन्द झा, बिनोद झा, सुमन कुमार झा, अमित ठाकुर, पंकज ठाकुर, रुपक झा, मदन झा, निरानन्द झा, बिरेन्द्र झा, विकास झा, सोनू पाठक, मिथिलेश झा, भोला झा, सीता राम झा सहित पूरा ग्रामीण लगे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।