Hindi NewsBihar NewsAraria NewsGaurav Singh Appointed Social Media Coordinator in Sikari Assembly

सिकटी विधान सभा सोशल मीडिया संयोजक गौरव तो सह संयोजक रिषिक बने

कुर्साकांटा में गौरव सिंह को सोशल मीडिया सिकटी विधानसभा संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के निर्देशानुसार की गई है। गौरव ने सांसद, मंत्री और...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 13 May 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
सिकटी विधान सभा सोशल मीडिया संयोजक गौरव तो सह संयोजक रिषिक बने

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सोशल मीडिया सिकटी विधानसभा संयोजक पद पर गौरव सिंह व सह संयोजक पद के लिए रिषिक कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सोशल मीडिया के जिला संयोजक नृपेन्द्र कुमार सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के निर्देशानुसार किया है। नव नियुक्त संयोजक गौरव सिंह ने इसके लिए सांसद प्रदीप कुमार सिंह, आपदा प्रबधन मंत्री विजय कुमार मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा व सोशल मीडिया के जिला संयोजक नृपेन्द्र सिंह के प्रति अभार व्यक्त किया है। वहीं सिकटी विधान सभा संयोजक पद गौरव सिंह की नियुक्ति पर भाजपाईयों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में उत्तरी मंडल अध्यक्ष महेश साह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र नाथ ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अंजू लता झा, प्रतिनिधि संजीत सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अरविन्द मंडल, गुलाब सिंह आदि शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें