Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFormer Union Minister Pashupati Kumar Paras Worships at Khadgeshwari Mahakali Temple

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा कर देश के सुख-समृद्धि की कामना

अररिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चैती नवरात्र के मौके पर खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में पूजा की। उन्होंने मां काली और बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक कर देश की सुख समृद्धि की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 7 April 2025 02:38 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा कर देश के सुख-समृद्धि की कामना

अररिया, निज संवाददाता पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चैती नवरात्र के मौके पर रविवार को विश्व प्रसिद्ध खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचकर मां काली की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक कर देश की सुख समृद्धि की कामना किये। वही मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को माला व चुनरी देकर आशीर्वाद दिये, उनके साथ दर्जनों राजनीतिक से जुड़े लोग मौजूद थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि मां खड्गेश्वरी महाकाली व नानू बाबा का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। नानू बाबा जैसे साधक का दर्शन कर आज धन्य हो गये। मौका मिला तो फिर दर्शन व पूजा करने आयेंगे। वही हेमंत कुमार हीरा के द्वारा मां खड्गश्वरी मंदिर लिखित पुस्तक नानू बाबा के द्वारा भेंट दिया गया। नानू बाबा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस रविवार को काली मंदिर पहुंचेगे। इसकी सूचना पूर्व में ही दे दी गई थी। पशुपति पारस के साथ दर्जनों लोग मौजूद थे। सभी ने मां काली व महादेव का पूजा अर्चना कर देश की सुख समृद्धि की कामना किये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें