Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFormer Principal Yogendra Sharma Passes Away in Kurseshta Community Mourns

प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोक

कुर्साकांटा पंचायत के मरातीपुर वार्ड के पूर्व प्रधानाध्यापक योगेन्द्र शर्मा का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और अपने पीछे एक परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर स्थानीय नेताओं और समुदाय के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 13 May 2025 03:32 AM
share Share
Follow Us on
प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोक

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पंचायत के मरातीपुर वार्ड संख्या तीन निवासी प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक योगेन्द्र शर्मा का सोमवार की दोपहर निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये। योगेन्द्र शर्मा के एक मात्र पुत्र विपीन कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय कुआड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। निधन की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी। उनके निधन पर आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, सांसद प्रदीप सिंह, केएन इंटर व डिग्री कॉलेज के संस्थापक प्रो त्रिलोक नाथ झा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व मुखिया मुश्ताक अलि, पूर्व प्रमुख सुशील सिंह, सेवानिवृत शिक्षक जगन्नथ झा, अधिवक्ता सुशील झा, राजू ठाकुर, जिला पार्षद आकाश राज, जटाधर झा, शंकर नाथ झा, अमोद ठाकुर, संजय झा, सुधीर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अरविन्द मंडल, प्रणव गुप्ता, रामनाथ गुप्ता आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें