Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFire Destroys Homes of Five Families in Ramnagar Panchayat Plasi

आग से पांच घर जल कर राख, पांच लाख का नुकसान

पलासी के रामनगर पंचायत के कुम्हिया वार्ड नंबर चार में शुक्रवार की रात आग लगने से पांच परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस घटना में करीब पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 23 Feb 2025 12:30 AM
share Share
Follow Us on
आग से पांच घर जल कर राख, पांच लाख का नुकसान

पलासी के रामनगर पंचायत स्थित कुम्हिया वार्ड चार में देर रात की घटना आग लगने के कारणों का पता नहीं, ग्रामीणों व दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू

पलासी । (ए.सं)

पलासी प्रखंड के रामनगर पंचायत स्थित कुम्हिया वार्ड नंबर चार में शुक्रवार की देर रात आग लगने से पांच परिवार के पांच घर जल कर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में घरेलू अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, साईकल, सहित पांच लाख की संपत्ति जलने के अनुमान लगाया जा रहा हैं। ग्रामीणों व दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने कब सही कारणों का पता अभी तक चल नही पाया हैं। इस बाबत पीड़ितों ने अंचल कार्यालय में आवेदन देने की बात कही हैं। घटना की बाबत पीड़ित मोहम्मद मंजर आलम ने बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि अचानक उनके घर में आग लग गयी। देखते ही देखते पांच परिवारों के पांच घर जलकर राख हो गये। अग्निपीड़ितों में मंजर आलम, तस्लीम, मोहम्मद आदिल, गालिब, व शाकिर शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि उनलोगों के घर का सारा सामान जल कर राख हो गए। पीड़ितों ने बताया कि इसकी सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गयी हैं। इधर सीओ सुशीलकांत सिंह ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें