Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDevotional Procession for Durga Idol Immersion in Farbisganj

अररिया: नम आंखों से दी गई माता चैती दुर्गा को विदाई

सोमवार की संध्या फारबिसगंज में माता चैती दुर्गा और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का जल में विसर्जन किया गया। नवरंग क्लब परिसर से निकली शोभायात्रा में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए, जो जयकारों के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 8 April 2025 05:33 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: नम आंखों से दी गई माता चैती दुर्गा को विदाई

फारबिसगंज, एक संवाददाता। सोमवार की संध्या शहर में स्थापित विभिन्न स्थानों में माता चैती दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराकर जल में विसर्जित किया गया। इस मौके के शहर के छुआपट्टी स्थित नवरंग क्लब चैती दुर्गा पूजा समिति परिसर में स्थापित माता दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को वाहन पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली विर्सजन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं व पुरुषों द्वारा माता के जयकारों से माहौल पूरी तरह से भक्ति मय हो गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मी भी शामिल थे। इस मौके पर प्रकाश लुनिया, पार्षद गणेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, गौरव जैन,सौरभ शर्मा,विनीत गुप्ता, दीपू फ़ौगला, कन्हैया गुप्ता,नवल गुप्ता, दीनानाथ दास,अभिजीत विश्वास,रामचन्द्र गुप्ता,शंभू नारायण दास,अमित दास,आनंद दास,मिट्ठू गुप्ता,दिलीप पाटिल,भंटा शर्मा,दीपक दास,राजेश दास सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें