Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCondolences Expressed for Aman Mishra s Untimely Death in Road Accident

राष्ट्रीय इंजीनियर संघ नेपाल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अमन के असामयिक निधन पर जताया शोक

फारबिसगंज के भगवान झा ने जोगबनी में पत्रकार वरुण मिश्रा के पुत्र अमन मिश्रा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 24 Feb 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय इंजीनियर संघ नेपाल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अमन के असामयिक निधन पर जताया शोक

फारबिसगंज, एक संवाददाता। राष्ट्रीय इंजीनियर संघ, नेपाल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी भगवान झा पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हुए जोगबनी निवासी पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता वरुण मिश्रा व माला मिश्रा के 17 वर्षीय पुत्र अमन मिश्रा के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। नेपाल सरकार के रिटायर सीनियर डिवीजल इंजीनियर श्री झा राजधानी काठमांडू से शोकाकुल परिवार से मिलने जोगबनी स्थित उनके निवास पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार को संतावना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही दु:ख के इस घड़ी में धैर्य के काम लेने की बात कही। कहा आपलोगो के साथ जो अनहोनी घटना घटी है, उसका हम सबों का काफी दु:ख है, हृदय विदारक घटना घटी है,परंतु विधाता के विधान को कौन टाल सकता है भला। इस मौके पर नेपाल सरकार के पूर्व इंजीनियर सुधानंद झा, मैथिल ब्राह्मण महासभा सप्तरी नेपाल के अध्यक्ष राघव झा, मैथिल ब्राह्मण महासभा मोरंग के अध्यक्ष मनोज मिश्र आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें