भारतीय अर्थवस्था को गति देने वाला बजट: विधायक विजय
कुर्साकांटा के भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि केंद्रीय बजट आम लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देगा। इससे गरीब, मजूदर, किसान, महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिकों को लाभ...

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पूर्व राज्यमंत्री, सिकटी के भाजपा विधायक सह सचेतक विजय कुमार मंडल ने कहा कि शनिवार को पेश केन्द्रीय बजट आम लोगों के उम्मीदों को संबल देने वाला व भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। इससे गरीब, मजूदर, किसानों, महिला, युवा, वरिष्ठ नागरिकों सहित आम लोगों को काफी फयदा मिलेगा। देश का तेजी से विकास होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स, लेदर से बने प्रोडेक्ट, दवाईयों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़ी वस्तुएं अब सस्ती हो जाएगी। इसके साथ ही बिहार की आर्थिक ग्रोथ में इजाफा होने के साथ सामाजिक विकास भी तेज होगा। किसानों की आमदनी बढ़ेगी। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।