दिल्ली की सीएम को भाजपाईयों ने दी बधाई
जोगबनी, हि.प्र.। भाजपा के युवा नेता रोहित यादव, राजन तिवारी, प्रवीण सिन्हा समेत भाजपा

जोगबनी, हि.प्र.। भाजपा के युवा नेता रोहित यादव, राजन तिवारी, प्रवीण सिन्हा समेत भाजपा जोगबनी नगर अध्यक्ष कन्हैया साह ने दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता को बधाई दिया है। उनलोगों ने कहा कि विद्यार्थी परिषद से दिल्ली की मुख्यमंत्री तक का सफर रेखा गुप्ता महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत साबित होंगी। महिलाओं की भागीदारी के लिए केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री ने देश को मजबूती के लिए एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। दिल्ली के चौमुखी विकास से देश को संदेश जायेगा। दिल्ली से देश में महिलाओं की राजनीति को और धार मिलेगी। दिल्ली वासियों के समस्या को निदान करने में सीएम सफल होंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।