Bihar Welcomes Monsoon First Rain Brings Relief from Heat in Araria मौसम का मिजाज: मानसून की एंट्री के साथ जिले में हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBihar Welcomes Monsoon First Rain Brings Relief from Heat in Araria

मौसम का मिजाज: मानसून की एंट्री के साथ जिले में हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत

बिहार के अररिया जिले में मंगलवार की शाम मानसून की पहली बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 18 June 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
मौसम का मिजाज: मानसून की एंट्री के साथ जिले में हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत

अररिया, निज प्रतिनिधि। बिहार में मानसून की एंट्री के साथ मंगलवार की शाम जिले के अलग-अलग इलाकों में मानसून की पहली बारिश हुई। हालांकि ये बारिश हल्की थी। बावजूद इसके लोगों को भीषण गर्मी से जरूर राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में मंगलवार से दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश कर गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी सीमावर्ती जिलों में मानसून की पहली बारिश हुई। देर रात जोरदार बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में जिले के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि इस बार भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

26 जून तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश के साथ जिले उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। मंगलवार को भी जिले के अधिकतम तापमान का पारा 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 27 डिसे रही। दिन भर आसमान में बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। बादल को देखकर लगता था कि जिले में अच्छी खासी बारिश होगी। लेकिन शाम तक आसमान में छाए बादल के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। आसमान में छाए बादल के बीच रुक-रुक कर चल रही हवा लोगों को गर्मी से हल्की राहत पहुंचा रही थी। उमस से परेशान लोग गन्ना का जूस आदि पीकर गर्मी से राहत पाते नजर आए। हालांकि मंगलवार की शाम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।