Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBihar State Unofficial Employees Federation Meeting Held in Araria Hospital

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सदस्यता अभियान शुरू

सदर अस्पताल परिसर में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई और मजदूर दिवस पर 'दिल्ली चलो' अभियान की सफलता पर चर्चा हुई। मोहम्मद जाफर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 27 April 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सदस्यता अभियान शुरू

सदर अस्पताल परिसर में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक अररिया, निज प्रतिनिधि

सदर अस्पताल परिसर में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित की गई। महासंघ के जिला अध्यक्ष रवीश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संघ से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। संचालन जिला सचिव दामोदर शर्मा ने किया। बैठक में संघ को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान संघ के पद धारकों ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक सदस्यों को संघ से जोड़ा जाएगा। जिला सचिव श्री शर्मा ने बताया कि एक मई मजदूर दिवस को दिल्ली चलो अभियान की सफलता पर विचार विमर्श की गई बताया कि इस अभियान में अररिया जिले की भी भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से मोहम्मद जाफर रहमानी को सम्मेलन की सफलता को लेकर अनुमंडल शाखा अररिया का संयोजक बनाया गया है। अनुमंडल शाखा फारबिसगंज के सचिव व जिला संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। बैठक में महासंघ से जुड़े कई लोगों ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें