महाशिवरात्रि मेला आयोजन के लिए बाबा सुन्दरनाथ धाम को 15 लाख की सौगात
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने महाशिवरात्रि मेले के सफल आयोजन के लिए बाबा सुन्दरनाथ धाम को 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उपबंधित राशि से खर्च की...

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त उपबंधित राशि में से की जाएगी, दूसरे मद में नहीं होगी खर्च राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने की राशि स्वीकृति की घोषणा
अररिया, वरीय संवाददाता
महाशिवरात्रि मेला के सफल आयोजन के लिए जिले के ऐतिहासिक बाबा सुन्दरनाथ धाम को पहली बार 15 लाख की सौगात मिली है। इस संबंध में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राशि स्वीकृति की घोषणा की है। विभाग के मुताबिक कुर्साकांटा प्रखंडके डुमरिया पंचायत में बाबा सुन्दरनाथ धाम में लगने वाले महाशिवरात्रि मेला के आयोजन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त उपबंधित राशि में से 15 लाख खर्च की जाएगी। खास बात ये कि इस स्वीकृत व आवंटित राशि का व्यय संबंधित मेले के आयोजन के लिए हीं किया जायेगा। राशि का व्यय का पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित समाहत्र्ता, अपर समाहत्र्ता एवं संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी होंगे। राशि की निकासी आवंटनादेश निर्गत होने के बाद की जायेगी। राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने समाहर्ता को निर्देश दिया कि स्वीकृत राशि का व्यय संबंधित अपर समाहत्र्ता , संबंधित भूमि सुधार उप समाहत्र्ता व संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा कराया जाय। इस राशि का विचलन किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जायेगा। इस राशि का व्यय सिर्फ संबंधित मेले के आयोजन के लिए विभिन्न मदों में किया जायेगा। मामले की पुष्टि करते हुए सदर एसडीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि अब मेला आयोजन में वित्तीय संकट नहीं होगी। भलीभांति मेला का आयोजन होगा। यहां बता दें कि इससे पहले पिछली बार सावन पूर्णिमा के आयोजन के लिए विभाग की ओर से पांच लाख की राशि मिली थी।
सुंदरनाथ धाम को मिल चुकी है 14.11 करोड़ की सौगात:
पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए ऐतिहासिक बाबा सुंदरनाथ धाम को 14.11 करोड़ की बड़ी सौगात पहले ही मिल चुकी है। यही नहीं प्रथम किस्त के रूप में तीन करोड़ 52 लाख से अधिक की राशि की निकासी व व्यय की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इन राशि से मंदिर का सौन्दर्यीकरण व विकास किया जाएगा। इसके तहत चाहरदीवारी, पार्किंग, घाट, शौचालय ब्लॉक, दुकानों का निर्माण व साइट के विकास के काम होंगे। खास बात ये कि इस आवंटित राशि का व्यय व विचलन अन्यत्र कार्य व योजना में नहीं किया जाएगा। बता दें कि 22 जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार भले ही सुंदरनाथ धाम नहीं जा पाए लेकिन बैठक में पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने की घोषणा की थी। सदर एसडीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए 14.11 करोड़ का तोहफा संजीवनी का काम करेगा। इससे इस ऐतिहासिक मंदिर का पर्याप्त सौन्दर्यीकरण व विकास होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।