Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBihar Biodiversity Council Conducts Training Camp in Raniganj

वृक्ष वाटिका में जैव विविधता प्रबंधन एवं उसके संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित

रानीगंज में बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हेमकांत राय और मिहिर कुमार झा ने किया। इसमें जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 20 Feb 2025 02:09 AM
share Share
Follow Us on
वृक्ष वाटिका में  जैव विविधता प्रबंधन एवं उसके संरक्षण  पर कार्यशाला आयोजित

रानीगंज। एक संवाददाता बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद एवं जिला वन प्रमण्डल के की ओर से बुधवार को रानीगंज वृक्ष वाटिका परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद के संयुक्त निदेशक हेमकांत राय और उप निदेशक मिहिर कुमार झा ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में फारबिसगंज वन प्रक्षेत्र के चारों प्रखण्डों नरपतगंज, भरगामा, फारबिसगंज और रानीगंज प्रखंड के

ग्राम पंचायत स्तर पर गठित जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव के अलावे दो सदस्य व ग्राम पंचायत के प्रबुद्ध जन, पर्यावरणविद, कृषि से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यशाला में जैव विविधता प्रबंधन एवं उसके संरक्षण के महत्त्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। जैव विविधता को लेकर जैव विविधता प्रबंधन समिति के दायित्वों व उनके अधिकारों पर चर्चा की गयी। राज्य जैव विविधता के संयुक्त निदेशक हेमकांत राय ने बताया कि पंचायतों में प्रकृतिक महत्व के भूखण्ड एवं वास स्थल, झील, नदी तट, नदी खण्ड, विलक्षण किस्म के कृषि या बागवानी के स्थल की जानकारी व उनके संरक्षण के कार्य प्रभावी रूप से की जाय। जिले के जैव विविधिता एवं जैव विविधता संबंधी स्थानीय पहलुओं में कृषि, पशुपालन, मत्स्यकी, भौगोलिक परिस्थिति की जानकारी दी गई। बिहार राज्य जैव विविधता के संयुक्त निदेशक हेमकांत राय ने बताया कि जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सचिव को जन जैव विविधता पंजी तैयार करने को कहा गया है। हमलोगों को पूरे बिहार में सौ कार्यशाला करनी है। इनमें जैव विविधता प्रबंधन समिति के अधिकार, दायित्य के साथ साथ प्रबुद्ध लोगों की राय को लेना है। उनके विचार को पंजी में संधारण करना है। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद राज्य के सभी समितियों का सशक्तीकरण कर उन्हे सक्रिय बनाने के लिए पर्यावरण एवं वन विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग इत्यादि के माध्यम से कृत संकल्पित है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन क्षेत्र पदाधिकारी दिनेश यादव, राधेश्याम राय, वन कर्मी संतोष यादव, रामजी पासवान आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें