Hindi NewsBihar NewsAraria NewsArt and Culture Festival Celebrates Student Achievements in Araria

कुर्साकांटा: रंगोली में प्रथम व पेंटिंग्स में रहा दूसरा स्थान

कुर्साकांटा में वसंत पंचमी महोत्सव के दौरान पेंटिंग, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुर्साकांटा प्रखंड की बच्चियों ने रंगोली में प्रथम स्थान और पेंटिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 21 Feb 2025 12:45 AM
share Share
Follow Us on
कुर्साकांटा: रंगोली में प्रथम व पेंटिंग्स में रहा दूसरा स्थान

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से वसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर टाऊन हॉल अररिया में पेंटिंग्स, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस महोत्सव में अररिया जिला के सभी प्रखंडों से चयनित छात्र -छात्राओं ने पेंटिंग, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुर्साकांटा प्रखंड के बच्चियों ने दो विधाओं पेंटिंग्स और रंगोली में पुरस्कार हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और पेंटिंग्स प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किए। रंगोली टीम में खुशी कुमारी, गीतांजलि कुमारी दोनों उच्च विद्यालय कुर्साकांटा एवं प्रगति कुमारी यू एच एस कपड़फोड़ा शामिल थीं। वहीं पेंटिंग्स प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलदाहा की तन्नु प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बच्चों के साथ शिक्षक निशान्त कुमार, उर्मिला कुमारी, कुमारी संध्या मौजूद थे। बच्चों के इस सफलता पर शिक्षा, बच्चे और अभिभावकों में खुशी व्याप्त है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें