Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAraria Shines in State-Level Wushu Competition with 3 Gold and 1 Bronze Medals

महिला वूशु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया लहराया परचम

अररिया जिले के खिलाड़ियों ने मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय खेलो इंडिया महिला वूशु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 24 Feb 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
महिला वूशु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया लहराया परचम

तीन स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक हासिल कर अररिया का किया नाम रोशन मुज्जफरपुर में आयोजित हुई थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

फारबिसगंज, एक संवाददाता।

मुज्जफरपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेलो इंडिया महिला वूशु मार्शल आर्ट लीग प्रतियोगिता में अररिया जिले के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक एवं एक कांस्य पदक प्राप्त कर पूरे बिहार में अररिया जिले का नाम रोशन किया है। जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में 28 जिला से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें फारबिसगंज वूशू मार्शल आर्ट संघ की खिलाड़ी वैदिही नंदिनी एवं नव्या नयन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक और वैदशक्ति ने कांस्य पदक हासिल किया, वहीं अररिया वूशू संघ की छात्रा मून स्टार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। फारबिसगंज वूशु संघ के अध्यक्ष सूरज आर्या ने बताया कि राज्यस्तरीय खेलो इंडिया वूशु खेल में अररिया की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय है। कहा कि उनके नेतृत्व में बीते 21 फरवरी को मुजफ्फरपुर के लिए वूशु महिला टीम रवाना हुई थी। इधर वूशु खेल में अररिया जिला के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अररिया जिला वूशु संघ के सचिव मो. अली और खेलप्रेमी एवं बिजनेस आईकॉन प्रकाश ग्रुप के ओनर विजय प्रकाश एवं जिला खेल पदाधिकारी अरविंद कुमार आदि ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें