आज से राजगीर में शुरू होगा खेलो इंडिया कैंप
बिहार के राजगीर में 28 फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया कैंप में अररिया के थांग टा खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों का दल राजगीर के लिए रवाना हो चुका है। इस कैंप में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों का...

जिले के थांग टा संघ के खिलाड़ी राजगीर के लिए हुए रवाना अररिया, संवाददाता
बिहार के राजगीर में 28 फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया कैंप में अररिया के थांग टा खिलाड़ी भी शामिल होंगे। खिलाड़ियों का दल राजगीर के लिए रवाना हो चुका है। राजगीर खेल मैदान में खेलो इंडिया कैंप का आयोजन 28 फरवरी से दो मई तक चलेगा। दी गई जानकारी के मुताबिक बालिका वर्ग में 52 किलोग्राम के स्टाईल 2 में स्थानीय कोशी कॉलोनी के रहने वाले देवानंद मल्लिक की पुत्री निधि कुमारी का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में हुआ है। बालक वर्ग में 52 किलोग्राम के स्टाईल 2 में अररिया आरएस के रहने वाले हरिशंकर सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी में हुआ है। बालक वर्ग में मोहानी देवी मेमोरियल स्कूल के नवीं कक्षा के छात्र लक्की कुमार पिता स्व. हृदय नारायन पासवान के पुत्र -60 किलोग्राम स्टाईल 1 जूनियर वर्ग में किया गया है जो कि लक्की कुमार राजगीर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में जो खेलो इंडिया के प्रतियोगिता होगा उसमें अररिया जिला थांग -टा के खिलाड़ी लक्की बिहार का परचम लहराएंगे। जिला थांग टा संघ के सचिव सह कोच संतोष कुमार दिए और संघ के महासचिव विकास कुमार झा ने बताया कि खेलो इंडिया थांग टा का चैंपियनशिप बिहार राज्य के राजगीर में होगा जिसमे की थांग टा संघ के खिलाड़ी अपना परचम लहराने उतरेंगे। वहीं जिला थांग टा संघ के अध्यक्ष डा मुकेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष कन्हैया मिश्रा, अररिया कॉलेज के प्रिंसिपल डा अशोक पाठक, केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल मिथलेश कुमार सिंह, मोहानी देवी स्कूल के प्रिंसिपल श्री राजेश सर एवम पंकज अभिमन्यु सुलोचना तथा छात्र नेता अजीत रंजन पंकज अंकित तथा अररिया थांग -टा संघ के सारे खिलाड़ियों ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।