विश्व रेडक्रॉस दिवस पर साइकिल रैली सहित अन्य कार्यक्रम
-दिवस पर आयोजित गोष्ठी पर विभिन्न वक्ताओं ने रखे विचार, प्रशिक्षण् रेडक्रॉस सचिव मौजूद सदस्य

-दिवस पर आयोजित गोष्ठी पर विभिन्न वक्ताओं ने रखे विचार -प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण व ब्लड सेंटर की दी जाती है सेवा आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई की ओर से विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अध्यक्षता चेयरमैन डॉ वीएन यादव ने की। गुरुवार की सुबह स्थानीय स्कूलों के बालक- बालिकाओं ने साइकिल रैली निकाली। रैली को चेयरमैन डॉ वीएन यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रेडक्रॉस कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस रेडक्रॉस कार्यालय में आकर समाप्त हुई। इसके बाद चेयरमैन ने रेडक्रॉस का झंडोत्तोलन किया।
इस दौरान संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जूनियर रेडक्रॉस की छात्राओं की ओर से झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डू नॉट के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर गोष्ठी भी हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2025 की गोष्ठी का थीम मानवता की ओर है। गोष्ठी में डॉ निर्मल कुमार सिंह ने मानवता की सेवा पर प्रकाश डालते हुए स्वैच्छिक स्वयंसेवकों की सराहना की। उप संरक्षक डॉक्टर नीरज सिंह ने सर हेनरी डयू नॉट के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। चेयरमैन ने बताया कि स्थापना काल से ही भोजपुर जिला इकाई लगातार जिले में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, ब्लड सेंटर की सेवा और प्राकृतिक-अप्राकृतिक आपदा में जिले के प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाती रही है। स्वयंसेवकों को सम्मान पत्र दे किया सम्मानित आरा के मेडिकॉम हॉस्पिटल की ओर से जनहित में रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई को एक वाटर कूलर भी अनुदानित किया गया। मानवता की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करने वाले स्वयंसेवक अनूप कुमार सिंह को मोमेंटो व अन्य स्वयंसेवकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अशोक शर्मा के स्वागत भाषण से हुई और समापन जितेंद्र शुक्ला के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। संचालन सचिव डॉ विभा कुमारी ने किया। मौके पर सरदार गुरु चरण सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, रामकुमार सिंह, एक पांडे, अजीत मेहता, आदित्य विजय जैन, संजीव गुप्ता, कृष्ण माधव अग्रवाल, कमल सिंह, डी राजन, वी राय, तारकेश्वर प्रसाद व अन्य आजीवन सदस्यों की उपस्थिति रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।