Hindi NewsBihar NewsAra NewsTwo Criminals Arrested with Firearms in Bhojpur s Agiawan Market

अपराध को अंजाम देने निकले दो बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

-अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के समीप शनिवार की शाम पकड़े गये दोनों अपराधियों के पास एक-एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक खोखा और एक बाइक बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 16 Feb 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
अपराध को अंजाम देने निकले दो बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

-अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के समीप शनिवार की शाम पकड़े गये दोनों -अपराधियों के पास एक-एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक खोखा और एक बाइक बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के अगिआंव बाजार थाने की पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार की शाम कटरिया गांव स्थित पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और एक खोखा बरामद किया गया है। एक पल्सर बाइक भी जब्त की गयी है। इनमें अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव निवासी विजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का पुत्र कुंदन सिंह उर्फ गोलू सिंह और गौरीशंकर सिंह का पुत्र अमन सिंह शामिल हैं। इनमें कुंदन उर्फ गोलू सिंह का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अगिआंव बाजार थाने में पूर्व से शराब सहित दो केस दर्ज है। एसपी राज की ओर से रविवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम सूचना अपराधी किस्म के दो युवकों के किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हथियार लेकर लहठान से बिक्रमगंज की ओर जाने की सूचना मिली। इस आधार पर दोनों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गयी। टीम की ओर से तत्काल अगिआंव बाजार से बिक्रमगंज की ओर जाने वाले नहर मार्ग पर कटरिया गांव स्थित पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी गयी। तभी पुलिस को देख पल्सर बाइक सवार दो युवक भागने लगे। हालांकि पुलिस की ओर से खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और एक खोखा बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक भी जब्त कर ली गयी। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं हथियार बरामदगी को लेकर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें