पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज नवीसों की हड़ताल आज से
-बुधवार को रजिस्ट्री के लिए एक भी चालान नहीं गिरा, रजिस्ट्री भी कमज ज ज ज ज ज ज ज ज

-बुधवार को रजिस्ट्री के लिए एक भी चालान नहीं गिरा, रजिस्ट्री भी कम -आरा, जगदीशपुर और पीरो के दस्तावेज नवीस करेंगे हड़ताल आरा, हमारे संवाददाता। जिले में पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज नवीस संघ की ओर से गुरुवार से हड़ताल शुरू होगी। इस कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं होगी। विरोध के फलस्वरूप बुधवार को रजिस्ट्री के लिए एक भी चालान नहीं गिरा। यहजानकारी बिहार दस्तावेज नवीस संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष हनुमान यादव ने दी। बताया कि आरा, जगदीशपुर और पीरो रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े दस्तावेज नवीस हड़ताल पर जाएंगे। संघ की ओर से इसकी चेतावनी दी गई है। रजिस्ट्री कार्यालय की ओर से दस्तावेज नवीस को जानकारी दी गई कि कल गुरुवार से पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए डमी ट्रायल की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज नवीस भड़क गए और देर शाम संघ की आपात बैठक कर हड़ताल पर जाने और विरोध करने का निर्णय लिया गया। संघ की ओर से बताया गया कि पूरे बिहार में इसका विरोध हो रहा है। राज्य सरकार के मंत्री से लेकर विभाग के सचिव को मांग पत्र सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष की ओर से बताया गया कि सरकार पेपरलेस के नाम पर दस्तावेज नवीस को बेरोजगार करना चाहती है, जिसका हम सभी विरोध करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।