Hindi NewsBihar NewsAra NewsPolice Case Filed in Khesarhiya Village for Illegal Opium Cultivation

अफीम की फसल नष्ट, पुलिस ने अंचल से मांगी स्वामित्व रिपोर्ट

-खेसरहियां में की गई थी खेती, रिपोर्ट नहीं मिलने से अज्ञात पर केस भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 17 Feb 2025 09:43 PM
share Share
Follow Us on
अफीम की फसल नष्ट, पुलिस ने अंचल से मांगी स्वामित्व रिपोर्ट

-खेसरहियां में की गई थी खेती, रिपोर्ट नहीं मिलने से अज्ञात पर केस कोईलवर, एक संवाददाता। भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के खेसरहियां गांव के छोटे-छोटे भाग पर अफीम की खेती की जानकारी मिलने पर जहां प्रशासन ने फसल को नष्ट किया है, तो वहीं इस मामले में पुलिस ने कई अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर तब की, जब खेसरहियां गांव में पुलिस को अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली। एक सप्ताह पूर्व मिली सूचना पर गीधा थानाध्यक्ष उमुश सलमा ने मामले की तहकीकात की। स्थानीय पुलिस ने इस बाबत नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड को इसकी जानकारी दी। बोर्ड के सदस्यों ने खेत में लगी अफीम की फसल की पुष्टि कर दी। अफीम की फसल की पुष्टि होने के बाद छोटे-छोटे भाग पर बुआई की गई फसल को प्रशासन ने नष्ट कराया। इधर, एसडीपीओ के निर्देश पर गीधा थानाध्यक्ष ने जमीन के स्वामित्व की जानकारी हेतु कोईलवर सीओ प्रियंका कुमारी से पत्राचार किया है। हालांकि अंचल कार्यालय की ओर से रैयत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर आपाधापी में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव वालों ने बताया कि अपने घरों के सामने क्यारियों में कुछ लोगों ने पोस्तो दाना की फसल की बुआई की थी। उन्हें इस फसल के अफीम होने की जानकारी नहीं थी। इस मामले में कोईलवर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि अब तक रैयत का नाम प्राप्त नहीं हुआ है। अंचल अमीन की ओर से भूमि की जांच की गई है। अंचल अभिलेख से नाम की पुष्टि होते ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। --------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें