Hindi NewsBihar NewsAra NewsPolice Arrests Liquor Smuggler with English Alcohol in Nawada

अंग्रेजी शराब और बाइक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

नवादा थाने की पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम लालू कुमार है, जो जमीरा गांव का निवासी है। उसके पास से 12.75 लीटर अंग्रेजी शराब और उसकी बाइक जब्त की गई है। पुलिस को...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 30 April 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
अंग्रेजी शराब और बाइक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

आरा। नवादा थाने की पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है। गिरफ्तार धंधेबाज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी भिखारी राम का पुत्र लालू कुमार है। उसे बुधवार की सुबह नवादा थाना क्षेत्र के बंधन टोला पहाड़ी मंदिर के पास गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 12.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बंधन टोला पहाड़ी मंदिर की तरफ से युवक बाइक से अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। उस आधार पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें