विभिन्न मामलों में छह गिरफ्तार
पीरो में पुलिस ने हसन बाजार और अगिआंव बाजार में छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में रामकिशुन साह, वीरेन्द्र शर्मा और भूपेन्द्र शर्मा शामिल हैं। अन्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 23 Feb 2025 07:27 PM

पीरो। पुलिस ने हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार और अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें अमई से रामकिशुन साह, वीरेन्द्र शर्मा और भूपेन्द्र शर्मा शामिल हैं। वहीं अगिआंव बाजार पुलिस ने एयार से बिरदा सिंह, द्वारिका सिंह, श्याम बिहारी सिंह और पनियारी के कुमार विनय, शिवपरसन टोला के सुरेन्द्र चौधरी, सुरतापुर के समहुत चौधरी को गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।