Hindi NewsBihar NewsAra NewsPolice Arrest Drunkard and Two Absconders in Koilwar

हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार

कोईलवर में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे मुकेश प्रसाद को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, दो पूर्व अभियुक्त गजेंद्र सिंह और भूषण सिंह को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लंबे समय से...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 21 Feb 2025 08:51 PM
share Share
Follow Us on
हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार

कोईलवर। शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकेश प्रसाद नामक शराबी को गिरफ्तार किया है जिसपर मद्य निषेध उत्पाद संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दो अभियुक्त गिरफ्तार कोईलवर। पूर्व के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोईलवर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पुराना हरिपुर निवासी गजेंद्र सिंह व भूषण सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के पुराना हरिपुर स्थित अपने घर पर होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी के मद्देनजर सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर दोनों को उनके घर से पकड़ा जा सका। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई में लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें