Hindi NewsBihar NewsAra NewsMonu Yadav Appointed as New District President of Youth JD U in Bhojpur

युवा जदयू भोजपुर के जिलाध्यक्ष बने मोनू यादव

आरा, निज प्रतिनिधि। अध्यक्ष नीतीश पटेल ने जिला कमेटी की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर भोजपुर जिला युवा जदयू की कमान मोनू यादव को सौंपी है। मोनू यादव को युवा जदयू का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कई लोगों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 28 Feb 2025 08:51 PM
share Share
Follow Us on
युवा जदयू भोजपुर के जिलाध्यक्ष बने मोनू यादव

आरा, निज प्रतिनिधि। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने जिला कमेटी की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर भोजपुर जिला युवा जदयू की कमान मोनू यादव को सौंपी है। मोनू यादव को युवा जदयू का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कई लोगों ने बधाई दी है। बता दें कि मोनू यादव जदयू में साल 2012 से ही जुड़े हैं। छात्र जदयू से राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर छात्र जदयू के विभिन्न पदों पर रहने के बाद साल 2018 में हुए विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अपने नेतृत्व में जगजीवन कॉलेज के सभी पदों पर छात्र जदयू को जीत दिलाने में भूमिका निभाई। इसके बाद 2018 से 2022 तक विवि अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे। छात्र इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे उसके बाद उन्होंने युवा जदयू में प्रदेश महासचिव के पद पर रहे । इस बार पार्टी ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए युवा जदयू भोजपुर के जिलाध्यक्ष पद पर उन्हें मनोनीत किया है। कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर धारदार और सशक्त बनाते हुए मुख्यमंत्री की नीतियों और उद्देश्यों को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। बधाई देने वालों में भोजपुर जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अगिआंव पूर्व विधायक प्रभु नाथ राम, युवा जदयू प्रदेश महासचिव शुभम पटेल जी ,प्रिंस सिंह बजरंगी,शंभु सोनी, संजीत कुशवाहा, विकास कुशवाहा, अमित कुशवाहा, दीपू कुशवाहा, प्रियांशु कुशवाहा,प्रीतम कुशवाहा, कृष्णा तिवारी, सैफ अली, विशाल पाण्डेय आदि शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें