एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ : निरंकारी मिशन
-गड़हनी हाई स्कूल में होली पर सत्संग आयोजित होली के उपलक्ष्य में रविवार को सत्संग सुनते महात्मा

-गड़हनी हाई स्कूल में होली पर सत्संग आयोजित गड़हनी, एक संवाददाता। होली के उपलक्ष्य में रविवार को गड़हनी रामदहिन मिश्र उच्च विद्यालय की साफ-सफाई के साथ विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महात्मा रामजी सिंह ने की और संचालन कुसुम्हा निवासी महात्मा शत्रुघ्न चौधरी ने किया। सत्संग में गड़हनी सहित आसपास के संत-महात्माओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गड़हनी समेत जिले में निरंकारी मिशन की अलग पहचान है। गड़हनी के साथ पूरे विश्व में निरंकारी मिशन विख्यात है। अध्यक्षता कर रहे रामजी सिंह ने बताया कि संत निरंकारी मिशन आपसी भाईचारा एवं शांति का संदेश देता है। मिशन का उद्देश्य है-मानव का कद्र दिल से करें ताकि मानवता जो है, वह खिल उठे। साथ ही परमात्मा को सतगुरु द्वारा जाना जा सकता है। यह शरीर नश्वर है और इसे मिट्टी में ही मिल जाना है। होली के उपलक्ष्य में सेवादल इंचार्ज एम एम जोशी ने भी अपनी टीम के साथ बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया । साथ ही सेवादल के भाई-बहनों ने साफ-सफाई करने में अहम भूमिका निभाई। स्कूल को अच्छी तरह से सजाया गया था। अधिवक्ता भाई अरुणेश सिंह ने कहा कि हमारे प्रखंड में इस तरह शांति का पैगाम इस मिशन द्वारा दिया जा रहा। मानवता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। मौके पर मिशन मनोज केशरी, सुमित केशरी, रवि केशरी, शत्रुघ्न साह, चंदन केसरी, अशोक सोनी सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।