स्वतंत्रता सेनानी के स्मृति कार्यक्रम में पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा
चरपोखरी। पसौर गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्व रामचंद्र सिंह की स्मृति में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह सह संगोष्ठी

चरपोखरी। एक संवाददाता प्रखंड के पसौर गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्व रामचंद्र सिंह की स्मृति में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शिरकत किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्व सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक अशोक सिंह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, पसौर मुखिया पप्पू साह, मुकुंदपुर मुखिया प्रवीण कुमार उर्फ राजू कुशवाहा, पूर्व उप प्रमुख पप्पू साह, बीडीसी ललन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। पीएनबी में पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत फोटो : 12 : पीएनबी की पसौर ब्रांच में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत करते लोग। चरपोखरी। प्रखंड के पसौर गांव स्थित पीएनबी की पसौर ब्रांच में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को पहुंच कर बैंककर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान शाखा प्रबंधक चंदन किशोर की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री श्री कुशवाहा ने बैंककर्मियों की कार्यशैली को सराहना की। इस मौके पर एग्रीकल्चर प्रबंधक गौतम कुमार, सुधीर कुमार, अजय कुमार सहित अन्य बैंककर्मी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।