कार्यकर्ता के दु:खी परिजनों से मिले आरके सिंह
कोईलवर में भारत सरकार के पूर्व मंत्री आरके सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता स्व शिवकुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया और उनकी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ खड़े...

कोईलवर। भारत सरकार में काबीना मंत्री रहे आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह कोईलवर नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता स्व शिवकुमार सिंह के आवास पर पहुंच उनके निधन पर शोक संवेदना जाहिर की। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी शारदा देवी, बेटे नयन कुमार और बेटी श्रुति कुमारी से भी मिलकर उनके साथ हमेशा खड़े रहने का भरोसा जताया। पूर्व मंत्री ने मौके पर उपस्थित बड़े भाई राजकुमार और देव कुमार सहित पूरे शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व शिवकुमार सिंह की गैरमौजूदगी लंबे समय तक खलेगी। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, अध्यक्ष ऋतुराज, नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।