आंबेडकर विकास समिति का गठन
पीरो में आंबेडकर विकास समिति का गठन किया गया है। मनोज कुमार भगत को अध्यक्ष, सरोज कुमार निराला और संजय यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों में हरिनंदन साह, संतोष कुमार, और मुंगेरी...

पीरो। आंबेडकर विकास समिति का गठन कर लिया गया है। सर्वसम्मति से मनोज कुमार भगत को अध्यक्ष, सरोज कुमार निराला और संजय यादव को उपाध्यक्ष, हरिनंदन साह को सचिव, संतोष कुमार को उपसचिव, मुंगेरी लाल मंडल को संगठन सचिव, रामपुलिस पासवान को संयोजक, सरोज कुमार को कोषाध्यक्ष, डॉ कुमार गंगानंद को उप कोषाध्यक्ष, डॉ नरेश प्रसाद को अंकेक्षक, अजय पासवान को उप अंकेक्षक, सुरेश पासवान और रामबाबू पासवान को कानूनी सलाहकार का पद दिया गया। सदस्य के रूप में कृष्णा राम, नंदकिशोर गुप्ता, बबन चौधरी, मो सद्दाम, मुख्तार राईन, मंतोष कुमार, मो शाहिद खान, लालमोहर कुशवाहा और धनंजय बैठा को तैनात किया गया। बीस सूत्री की बैठक में सदस्य सम्मानित शाहपुर। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्यों की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीस सूत्री सदस्यों को फूल-माला, मोमेंटो और अंगवस्त्र दे सम्मानित किया गया। बीस सूत्री अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जदयू प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, अमर नाथ राय, ठाकुर प्रसाद, पंकज तिवारी, मो रेयाज अंसारी, दीपक पांडेय, लालबूची देवी, भुंवर पांडेय, धीरेन्द्र राम, दशरथ पासवान सहित अन्य प्रमुख रूप से थे। -------- अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार, गया जेल शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष मुनेश्वर दास ने गुप्त सूचना के आधार पर रमदतही मोड़ के पास टीवीएस बाइक पर सवार दीपू साह को 375 एमएल की 30 पीस रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की मात्रा 11.25 लीटर है। पुलिस ने टीवीएस बाइक और शराब जब्त कर ली है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दीपू साह (18 वर्ष) को जेल भेज दिया। दीपू साह बाइक पर बोरे में शराब लेकर शाहपुर की तरफ जा रहा था कि पुलिस ने उसे धर दबोचा। गड़हनी में देसी व अंग्रेजी शराब नष्ट की गई गड़हनी। स्थानीय गड़हनी पुलिस ने थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की देखरेख में शनिवार को 1046 लीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब विनष्ट की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष अंशुमाला ने बताया कि शराबबंदी अभियान के तहत विभिन्न शराब कांड में शराब नष्ट की गई। इसमें 780 लीटर विदेशी शराब और 266 लीटर देसी शराब विनष्ट की गई। दो पियक्कड़ों को जेल भेजा गया पीरो। पुलिस ने बलुआ टोला से दिनेश उर्फ राकेश सिंह और मुन्ना खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ नशे में हंगामा करने का आरोप लगाया गया है। ............................................... कैंपस में निगम ने चलाया सफाई अभियान आरा। आरा नगर निगम के सफाई कर्मियों ने शनिवार को एचडी जैन कॉलेज के पूर्वी गेट से लेकर परिसर के अंदर तक सफाई अभियान चलाया। यह अभियान कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार के आवेदन पर नगर निगम के कर्मी विकास कुमार की देखरेख हुआ। मौके पर समाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार तिवारी मुनमुन सहित अन्य कॉलेज कर्मी मौजूद थे। श्री योग वेदांत सेवा समिति ने शरबत किया वितरित आरा। स्थानीय आरा रेलवे स्टेशन परिसर में आसाराम बापू के अवतरण दिवस के अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति की ओर से मानव सेवार्थ भीषण गर्मी के मद्देनजर पलाश के फूलों से निर्मित शरबत का वितरण किया गया। समिति के सदस्य चन्द किशोर मिश्रा ने बताया कि समिति की ओर से मानव हितार्थ सत्संग, भगवद भक्ति, निर्धन और असहायों के बीच भंडारा एवं समय-समय पर हरसंभव मदद कराई जाती है। ठाकुर सिंह और गीता ओझा ने कहा कि आरा ही नहीं, पूरे भारत भर में बापू के शिष्य आज के दिवस को विश्व सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। दिव्यांशु मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, राजीव सिंह, हरि ओम सिंह, मंधाता, अजय सिंह, सचिन अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।